मंगलवार, 8 मार्च 2011

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के 101 साल


अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत 1900 के आरंभ में हुई थी। वर्ष 1908 में न्यूयार्क की एक कपड़ा मिल में काम करने वाली करीब 15 हजार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर तनख्वाह और वोट का अधिकार देने के लिए प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में 1909 में अमेरिका की ही सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार ''नेशनल वुमन-डे'' मनाया था। वर्ष 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाने का फैसला किया गया और 1911 में पहली बार 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसे सशक्तिकरण का रूप देने हेतु ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में लाखों महिलाओं ने रैलियों में हिस्सा लिया. बाद में वर्ष 1913 में महिला दिवस की तारीख 8 मार्च कर दी गई। तब से हर 8 मार्च को विश्व भर में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है.इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के 101 साल पूरे हो गए. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप सभी को शुभकामनायें !!



9 टिप्पणियाँ:

Suman ने कहा…

achhi lagi post.......

Sawai Singh Rajpurohit ने कहा…

आज मंगलवार 8 मार्च 2011 के
महत्वपूर्ण दिन "अन्त रार्ष्ट्रीय महिला दिवस" के मोके पर देश व दुनिया की समस्त महिला ब्लोगर्स को "सुगना फाऊंडेशन जोधपुर "और "आज का आगरा" की ओर हार्दिक शुभकामनाएँ.. आपका आपना

Akshita (Pakhi) ने कहा…

Happy Womens Day !!

Shyama ने कहा…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप सभी को बधाई और शुभकामनायें.

Shyama ने कहा…

महिला दिवस के बारे में अच्छी जानकारी दी.ज्ञानवर्धन हुआ.

Amit Kumar ने कहा…

महिला दिवस पर नारी की आवाज़ को उठाती लाजवाब पोस्ट. साधुवाद स्वीकारें इसके लिए.

Udan Tashtari ने कहा…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप को शुभकामनायें !!

Dr. Rajrani Sharma ने कहा…

antar rashtriya mahila diwas ko salam ----

Ram Shiv Murti Yadav ने कहा…

महिला दिवस पर सार्थक प्रस्तुति...ज्ञानवर्धक पोस्ट.